परशुराम जयंती के अवसर पर हवन पूजन कर भगवान परशुराम जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया

गोगवान जलालपुर में धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती

परशुराम जयंती के अवसर पर हवन पूजन कर भगवान परशुराम जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया

परशुराम जयंती के अवसर पर हवन पूजन कर भगवान परशुराम जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें आसपास के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

थाना भवन क्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर में भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर ब्राह्मणों के मंदिर में हवन पूजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विजय कौशिक संजय शर्मा विनय गौतम मनोज शर्मा आदि लोग शामिल हुए। सर्वप्रथम ग्रामीणों के साथ उक्त लोगों ने हवन में सामग्री आहूत की। इसके बाद भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। वहीं भंडारे का भी आयोजन हुआ। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए गांव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचे वक्ताओं ने भगवान परशुराम जी के जीवन काल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विपत्ति के समय में जब कोई रास्ता दिखाई नहीं देता उस समय भगवान ही मनुष्यों को रास्ता दिखाते हैं एवं उनकी मदद करते हैं। मनुष्य को हमेशा सत्य एवं धार्मिक मार्ग पर ही चलना चाहिए। जिससे मनुष्य का कल्याण हो सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से राधाकिशन, चंद्रेश, मेघनाथ, अरविंद नाथीराम शर्मा आदि लोग शामिल रहे।