थाना बदलापुर पुलिस द्वारा 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02 तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 मिस कारतूस 315 बोर व एक मोबाईल की टचस्क्रीन इनफिनिक्स, एक मोबाईल की पैड सैमसंग बरामद।

थाना बदलापुर पुलिस द्वारा 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02 तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 मिस कारतूस 315 बोर व एक मोबाईल की टचस्क्रीन इनफिनिक्स, एक मोबाईल की पैड सैमसंग बरामद।

वाराणसी मंडल ब्यूरो चीफ पंकज झा

जनपद जौनपुर।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,  अजय कुमार साहनी जनपद जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शैलेन्द्र सिंह के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी बदलापुर श्री शुभम तोदी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-318/22 धारा 307/34/393/504/506 भादवि के नामजद अभियुक्तों की तलाश हेतु टीम बनाकर मुखबीर की सूचना पर दबिश हेतु जा रहे थे कि रास्ते में दो मोटरसायकिल से 04 युवक आते दिखाई दिये, जिनकी ओर ईशारा कर मुखबीर हट बढ गया, पुरानी बाजार मस्जिद के उक्त दोनो मोटरसालकिलों की घेराबंदी की गयी तो दोनो मोटरसायकिल मोड कर भागना चाहे जिसमें से पीछे बैठे दो युवक उतर कर तालाब के किनारे से होते हुए मस्जिद के पीछे स्थित कब्रिस्तान की ओर भागने लगे, जिन्हे पकड़ लिया गया व दो अन्य मोटर सायकिल सवार बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गये, पकडे गये बदमाशों के कब्जे से कुल 02 तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस व 01 मिस कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार किये गये वांछित अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस के संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

1.रोहित पुत्र फूलचन्द निवासी ग्राम बेदौली थाना तेजी बाजार जौनपुर।

2.दिलशाद उर्फ गोलू पुत्र सलीम निवासी ग्राम बरौली थाना बदलापुर जौनपुर।

फरार वांछित अभियुक्त-

3. स्वाधीन सिंह उर्फ छोटू s/o विज्जू सीह निवासी बबुरा थाना बदलापुर जौनपुर।

4.अज्ञात

अपराधिक इतिहास-

1.रोहित पुत्र फूलचन्द निवासी ग्राम बेदौली थाना तेजी बाजार जौनपुर।

1.मु0अ0सं0 009/22 धारा 323/504/506 भादवि थाना तेजी बाजार जनपद जौनपुर। 

2.मु0अ0सं0 318/22 धारा 307/34/393/504/506भादवि थाना बदलापुर जौनपुर ।

3.मु0अ0सं0 319/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बदलापुर जौनपुर। 

2- दिलशाद उर्फ गोलू पुत्र सलीम* निवासी ग्राम बरौली थाना बदलापुर जौनपुर । 

1.मु0अ0सं0 306/21 धारा 147/323/504/506 भादवि थाना बदलापुर जनपद जौनपुर। 

2.मु0अ0सं0 318/22 धारा 307/34/393/504/506 भादवि थाना बदलापुर जौनपुर ।

3.मु0अ0सं0 320/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बदलापुर जौनपुर। 

बरामदगी-

1....02 तमंचा .315 बोर। 

2-एक मिस कारतूस .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर।

5-एक मोबाईल की टचस्क्रीन इनफिनिक्स, एक मोबाईल की पैड सैमसंग।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –

1-प्रभारी निरीक्षक बदलापुर श्री योगेन्द्र सिंह । 

2-व0उ0नि0 हरिनारायण पटेल थाना बदलापुर जौनपुर। 

3-उ0नि0 द्वारिकानाथ यादव थाना बदलापुर, जौनपुर। 

4-का0 बसंत यादव, का0 अभय कुमार, म0का0 पूजा देवी थाना बदलापुर जौनपुर ।