चित्रकूट - विधिक साक्षरता एवं जागरूकता गोष्ठी में दिव्यांगजनों को दी गयी कानूनी जानकारी।

चित्रकूट - विधिक साक्षरता एवं जागरूकता गोष्ठी में दिव्यांगजनों को दी गयी कानूनी जानकारी।

 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ की कार्ययोजना के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश विकास कुमार प्रथम एवं सचिव अपर जिला जज फरूख इनाम सिद्दीकी के निर्देश पर रविवार को शिवरामपुर में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ गया प्रसाद व सहायक लीगल डिफेंस काउंसिल योगेन्द्र सिंह ने लोगों को विधिक जानकारियां दी। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारियां प्रदान की।