चित्रकूट-शिक्षा से ही मिलती है जीवन में सफलता - प्रो शिशिर कुमार पांडेय।

चित्रकूट-शिक्षा से ही मिलती है जीवन में सफलता - प्रो शिशिर कुमार पांडेय।

चित्रकूट: जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में शिक्षा विभाग व मनोविज्ञान विभाग द्वारा संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। 

  कुलपति प्रो शिशिर कुमार पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा ही मानव जीवन को महान बनाती है। हमारे कुलगुरु विश्वविद्यालय के जीवन पर्यन्त कुलाधिपति जगद्गुरु रामभद्राचार्य आपके सामने उदाहरण है। उनका विराट व्यक्तितव हम सभी को ज्ञान, धर्म, संस्कृति के लिए प्रेरणा देता है। छात्रों को बेहतर शिक्षा हासिल करने के लिए अपने जीवन में सुख सुविधाओं का त्याग करना होगा। शिक्षा घर, परिवार, समाज में जीवन जीने की कला सिखाती है। शिक्षित होंगे तभी जीवन में सफलता मिलेगी। असिस्टेंट प्रोफेसर भारतीय सांकेतिक भाषा रिसर्च ट्रेंनिग सेंटर नई दिल्ली डाॅ हरीष सोनी ने बधिर छात्रों के लिए भारतीय सांकेतिक भाषा का महत्व बताया। उन्होंने सांकेतिक भाषा पर बल दिया कि वह रिसर्च सेंटर द्वारा संचालित सांकेतिक भाषा का पाठयक्रम गतिविधियों को सीख कर आप सब साईन सीख सकते हैं, लेकिन इसके लिए रोज एक घंटे अभ्यास करना चाहिए। रिसर्च सेंटर के विशेषज्ञ शिक्षकों ने देशभर के बधिरो, परिवारिक जनों, समाज के लोगों के लिए सांकेतिक भाषा डिक्शनरी तैयार किया है। जिसमें रोज के लगभग 100 संकेत आप सीख कर उपयोग कर सकते हैं। बधिर छात्रों को शैक्षणिक तकनीक सहयोगी बना सकते हैं। साथ ही इंटरनेट की दुनिया में एक और अच्छा प्रयास किया गया है कि यूट्यूब लगभग 10 हजार की संख्या में छोटे-छोटे वीडियो के माध्यम से सांकेतिक भाषा सिखाया गया है, जो आप सीख कर बधिरो से संप्रेषण कर सकते हैं। जल्द ही प्रयास करना चाहिए कि जल्द ही विशेषज्ञ, शिक्षकों को रखकर बधिरों को अपनी बात कहने, सुनने का हक मिलें। वर्तमान में कानून भी यही कहता है कि सभी कार्यक्रमों में बधिरो के लिए विशेषज्ञ शिक्षक उपस्थित होकर समझाए। इस अवसर पर आलोक उपाध्याय दिल्ली, दीपक कुमार ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन नीतू तिवारी ने किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर कुलपति प्रो शिशिर कुमार पांडेय ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। धन्यवाद ज्ञापन डाॅ रजनीश सिंह ने किया।

  इस मौके पर डॉ निहार मिश्र, डाॅ रीना पांडेय, डाॅ विशेष दुबे, दुर्गेश मिश्रा, योगेन्द्र तिवारी, मुकुंद पांडेय, डाॅ संजय नायक, ओमप्रकाश, एसपी मिश्रा आदि मौजूद रहे।