मा. राज्यमंत्री श्री गिरीश चन्द्र यादव ने महोत्सव में टूलकिट व लैपटॉप का किया वितरण

महोत्सव में सूचना विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनी। महोत्सव में फूड जोन, शॉपिंग जोन, सेल्फी प्वाइंट रहे आकर्षण का केंद्र। अब्दुल सत्तार गजल, अशोक महाराज नटवरी कला कथक व चंदन तिवारी द्वारा भोजपुरी लोकगायन की दी गई मनमोहक प्रस्तुति। दूसरे दिन भारी संख्या में जन सामान्य महोत्सव में पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों का उठाया लुफ्त।

मा. राज्यमंत्री श्री गिरीश चन्द्र यादव ने महोत्सव में टूलकिट व लैपटॉप का किया वितरण

आदित्य तिवारी

अमेठी महोत्सव-2023 के दूसरे दिन हुए विविध कार्यक्रम।

अमेठी श्री रणंजय इंटर कॉलेज ग्राउंड गौरीगंज में आयोजित अमेठी महोत्सव-2023 के दूसरे दिन विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महोत्सव में दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में मा. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन/जनपद प्रभारी मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत 40 लाभार्थियों को टूलकिट तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड अन्तर्गत 7 बच्चों को लैपटॉप का वितरण किया। इस अवसर पर मा. जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश अग्रहरि, जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक डा. इलामारन जी मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्गेश त्रिपाठी सहित अन्य मा.  जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। वही महोत्सव में आए लोगों ने खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में खादी से बने उत्पादों एवं अन्य उत्पादों की जमकर खरीदारी की एवं प्रदर्शनी का लुफ्त उठाया। जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि खादी प्रदर्शनी में अब तक स्टाल धारकों द्वारा रुपए 661647 की बिक्री की जा चुकी है। इसके साथ ही महोत्सव में आये कलाकार अब्दुल सत्तार द्वारा गजल, अशोक महाराज एवं टीम द्वारा नटवरी कला कथक, चंदन तिवारी एवं टीम द्वारा भोजपुरी लोक गायन तथा जीजीआईसी की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया गया। वही महोत्सव में फूड जोन, सेल्फी पाइंट, शॉपिंग जोन, विभिन्न स्टॉल लगाए गए थे जिनका जन सामान्य ने भरपूर लुफ्त उठाया। महोत्सव में आए हुए जन सामान्य को सूचना विभाग द्वारा  शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार साहित्य का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रमेश सिंह ने किया। महोत्सव में जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए आशुतोष दुबे, शिक्षाविद जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी "मनीषी", पर्यटन सूचना अधिकारी मोहम्मद मकबूल, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव, जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी, उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र आराधना राज सहित अन्य संबंधित अधिकारी, मीडिया बन्धु व भारी संख्या में जन सामान्य मौजूद रहे।