डॉ यशवीर हुए शासन से जिला क्षय रोग अधिकारी नामित

डॉ यशवीर हुए शासन से जिला क्षय रोग अधिकारी नामित

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत। मृदुभाषी और कुशल व्यवहारविद डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर सिंह शासन से जिला क्षय रोग अधिकारी नामित हो गए हैं। 

बता दें कि,बुधवार को संयुक्त निदेशक प्रदेश सरकार ने पत्र जारी कर जनपदों में क्षय रोग अधिकारी नामित किए। बागपत में डॉ यशवीर सिंह को नामित किया गया। डॉ यशवीर अभी तक स्थानीय स्तर पर क्षय रोग विभाग देख रहे थे। अब शासन से नियुक्ति हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें नये पद और उसकी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने के लिए अपनी शुभकामनायें दी हैं |