प्रत्येक जीव परमात्मा की सत्ता का कर्जदारः अग्निहोत्री

आर्य समाज मंदिर में वेद प्रचार सप्ताह के चौथे दिन यज्ञ, भजन व प्रवचन आयोजित

प्रत्येक जीव परमात्मा की सत्ता का कर्जदारः अग्निहोत्री
शामली। आर्य समाज मन्दिर में ऋद्धिबोध उत्सव के उपलक्ष्य में चल बेद प्रचार सप्ताह के चौथे दिन वैदिक यज्ञ एवं भजन प्रवचनों के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार को वैदिक यज्ञ आर्य समाज के पुरोहित डा. रवि दत्त आर्य ने सम्पन्न कराया। मुख्य यज्ञमान स्त्री आर्य समाज की पदाधिकारी रही, जिनमें सुनिता आर्य, अमिता आर्य, मीरा वर्मा, मणि गुप्ता, सत्तोष आर्य, उषा आर्य, कौशल्या

आर्य, मन्जु आर्य शामिल रहे। बाद में यजमानों को सत्यार्थ प्रकाश भेंट किया गया। इस अवसर पर सत्संग भवन में अमृतसर से आए भजन सम्राट पंडित दिनेश पथिक ने भजनों के माध्यम से मार्गदर्शन किया।  आगरा से पधारे आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री ने कहा कि सारे संसार के जीव परमात्मा की आज्ञा का पालन करते हैं। प्रत्येक जीव परमात्मा की सत्ता का कर्जदार है। परमात्मा कर्ज उतारने के लिए मनुष्य को अपने अन्य और धन से धर्म के कार्यों, दान और जीवों का अंश अवश्य निकालना चाहिए। इस अवसर पर संरक्षक रघुवीर सिंह अर्थ, प्रधान सुभाष गोपल आर्य, मंत्री सुभाष धीमान, कोषाध्यक्ष गिरधारी लाल आर्य, यज्ञ प्रभारी राजपाल सिंह आर्य, रामकुमार गुप्ता, नरेंद्र अग्रवाल, रमेश बजाज, पूर्व प्रधान विनोद तोमर, अरविंद भार्गव, मुकेश आर्य, सुनील सुंदर आर्य, राजीव धीमान,  सचिन आर्य, अशोक आर्य, अनुज आर्य, सत्यपाल आर्य, मुकेश आर्य, नरेंद्र आर्य कृष्णपाल आर्य, कमला आर्य, सन्तोष आर्य, मीरा वर्मा, कोशल्या आर्य, नीलम आर्य, मंजू आर्य, श्वेता आर्य आदि उपस्थित रहे।