विखंडित समाज में सौहार्द, सहयोग और कर्तव्य की सीख देने को शिक्षक जैसी आदर्श भूमिका निभाने का दायित्व निभाएं ब्राह्मण : विजयपाल शर्मा

ब्यूरो डॉ योगेश कौशिक
छपरौली |अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान मे ब्लॉक के लूम्ब गाँव मे ब्राह्मण स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन हुआ , जिसमें एकता, सहयोग, दहेज विरोधी अभियान तथा युवाओं को बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया गया |
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पं राकेश शर्मा ने की तथा संचालन प्रो पंकज शर्मा ने किया |कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने ब्राह्मण समाज को एकजुट होने का आह्वान किया तथा समाज मे फैली कुरीतियों को दूर करने को कहा |जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने आपसी मतभेद भुलाकर समाज को मजबूत करने का आह्वान किया | महासभा के संरक्षक पं घनश्याम शर्मा, पं विजयपाल शर्मा ने ब्राह्मण समाज मे प्यार एकता शांति सद्भाव बनाकर ब्राह्मणों को शिक्षक जैसी भूमिका अदा करने की बात कही | 84 चौधरी पं सुभाष शर्मा ने कहा कि, आपसी मतभेद भूलाकर समाज को मजबूत बनाना है।
आयोजक मंडल पवन शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, लोकेश शर्मा, नवीन शर्मा आदि ने अतिथियों का स्वागत शॉल ओढ़ाकर श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर सम्मानित किया | थानाध्यक्ष नितिन पाण्डेय ने अपराध से दूर रहने को कहा |
इस अवसर पर राजेन्द्र शर्मा, पवन शर्मा, मुकेश शर्मा, आज़ाद शर्मा, अखिलेश शर्मा, राधेश्याम शर्मा, संजय शर्मा, रविन्द्र शर्मा, पं घनश्याम शर्मा, पं विजयपाल शर्मा, देवेंद्र शर्मा, कृष्णपाल शर्मा, पं राममेहर शर्मा , रजनीश शर्मा, सतीश कौशिक, योगेंद्र शास्त्री, मा रविदत्त शर्मा, शिवकुमार शर्मा, हरेंद्र शर्मा, सुशील शर्मा, एड भूपेंद्र शर्मा मौजूद रहे।