कुश्ती के खलीफा कृष्णपाल हुए पंचतत्व में विलीन, खिलाड़ियों ने नम आंखो से दी अंतिम विदाई

कुश्ती के खलीफा कृष्णपाल हुए पंचतत्व में विलीन, खिलाड़ियों ने नम आंखो से दी अंतिम विदाई

युवाओं को भी सही राह पर लाने के लिए भी खलीफा का योगदान

संवाददाता राजीव शर्मा


छपरौली | जनपद व छपरौली क्षेत्र की शान कही जाने वाले कृष्णापाल खलीफा का शव मेरठ से यहाँ पहुंचते ही उनके अंतिम दर्शनों के लिए जन सैलाब उमड पडा | पहलवानों सहित हर खेल के खिलाडियों में अपनी पहचान और दिशा निर्देशन में माहिर रहे खलीफा को सभी ने शोक जताया और नमन किया |

अंतिम संस्कार के लिए निकली शवयात्रा के दौरान उनके चाहने वालों, 
खिलाड़ियों और नौजवानों से शहर की गलियां भर गई थी | वहीं उनके परिजनों ने खलीफा का अंतिम संस्कार अपने खेत में किया तथा उनकी चिर स्मृति के लिए मूर्ति स्थापना की बात भी रोते बिलखते उनके चाहने वालों को कही |


बता दें कि,नौजवानों के दिलों की धड़कन रहे खलीफा कृष्णपाल ने हजारों नौजवानों को रोजगार दिलाने , शिष्टाचार ,नैतिकता और ईमानदारी से अपने कर्तव्य को निर्वाह करने का संदेश भी दिया जाता रहा | अनेक युवाओं को उन्होंने बुराई व बुरी लत छुडवाकर सही राह पर लाने का भी श्रेय जाता है