सितारे जो इस दुनिया के है, लोगो ने उन्हें भी सताया है

सितारे जो इस दुनिया के है, लोगो ने उन्हें भी सताया है
मास्टर संजय कुमार (M.A.M.Ed)

ईसा मसीह को भी यहां सूली पे लटकाया  है ईसा मसीह ने ही इस दुनिया में ईसाई धर्म बनाया है। भगवान बुद्ध का भी यहां लोगों ने उपहास उड़ाया है, बुद्ध ने ही तो इस दुनिया मे ज्ञान का प्रकाश फैलाया है।।

सुकरात को भी यहां जहर का कटोरा पिलाया हैं आज इस दुनिया ने उसको विद्वान बताया है। गुरु नानक पे भी यहां पत्थर कंकर फेंका गया है, गुरु नानक ने ही इस दुनिया में सिख धर्म बनाया है।। सितारे जो इस दुनिया के है, लोगो ने उन्हें भी सताया है,

 मंडेला को भी यहां 27 वर्ष जेल में तड़फाया है, मंडेला को ही अफ्रीका ने फिर राष्ट्रपति बनाया है। डॉ. भीमराव अम्बेडकर को भी यहां अछूत बताके सताया है, अम्बेडकर ने देखो भारत का संविधान बनाया है। गाँधी को भी एक दिन यहां लोगों ने ट्रेन से गिराया है, गाँधी ने भारत को अंग्रेजो से आजाद कराया है।। सितारे जो इस दुनिया के है, लोगो ने उन्हें भी सताया है,

शिव शंकर को भी यहां शमशान में सुलाया है, शिव शंकर ने आज हर हिन्दू के दिल में घर बनाया है

आंग सांग सूकी को भी यहां 20 वर्ष नजर बन्द रखा है, म्यामार ने सूकी को राष्ट्रपति पद का दावेदर बनाया है।।

एडिशन को भी यहां पढ़ें लिखो ने बेवकूफ कहा है, एडिशन ने देखो इस दुनिया को बल्ब से चमकाया है।

अरुनिमहा सिन्हा को फैका यहां ट्रेन से एक पैर काटा है, देखो इस दुनिया को उसने ऐवरेस्ट चढ दिखाया है।।

सितारे जो इस दुनिया के है, लोगो ने उन्हें भी सताया है,

हेलन केलर को भी छोटी उम्र में प्रकृति ने अंधा बहरा बनाया है, लिख उसने 12 पुस्तक अपनी ताकत दिखाया है। संत रविदास, कबीर ने भी अत्याचार सहा है, इन्होंने दुनिया मैअज्ञान केअंधकार को ज्ञान के प्रकाश से मिटाया है।। सवित्रीफूले को भी यहां लोगोने कीचड़ गारा मारा है, उसने बन भारत की प्रथम अध्यापिका दुनिया को दिखाया है। स्टीफन हॉकिंग वैज्ञानिक वो जिसने मौत को भी हराया है, बीमारी के आगे ना झुकुगा दुनिया को दिखलाया है।। सितारे जो इस दुनिया के है लगो ने उन्हें भी सताया है,

एक लव्य को शिक्षा न देकरभी द्रोणाचार्य ने गुरु दक्षणा में अंगूठा काटा है, उसने फिर भी श्रेष्ठ धनुर्धर बन दिखाया है। बिन हाथ पैर के नीक को यहां मरने को मजबूर किया है बिन हाथ पैर के भी उसने दुनिया को तैर के दिखाया है। संजय एक बात कह फकीरी उसका निवास है, संत, विद्वानो के कदमों में लोगो महा राजाओ का भी होता ताज है। लोगो पैसे या सुंदरता सेनही इंशान ज्ञान से महान बनता है, ना छोटा ना बड़ा यहाँ वह देता हवा पानीसबको समान है सितारे जो इस दुनिया के है, लोगो ने उन्हें भी सताया है।