गरीब परिवारों की बेटियों व महिलाओं की आत्मनिर्भरता हेतु अभियान, राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ देगा 101 सिलाई मशीन

गरीब परिवारों की बेटियों व महिलाओं की आत्मनिर्भरता हेतु अभियान, राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ देगा 101 सिलाई मशीन

संवाददाता आशीष चंद्रमौलि

बडौत। गरीब परिवारों की महिलाओं व बालिकाओं सहित बेसहारा युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से,मेरी आवाज सुनो जनकल्याण समिति व राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ देगा 101 सिलाई मशीन। जून के दूसरे पखवाड़े में बागपत के वात्सायन पैलेस में होगा वितरण। 

नगर की पट्टी चौधरान स्थित मदर मैरी स्कूल में संगठन,मेरी आवाज सुनो जनकल्याण समिति एवं राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ की महिला विंग पदाधिकारियों की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदत्त शर्मा उर्फ आरडी शर्मा ट्योढी ने उक्त घोषणा करते हुए कहा कि, जून के दूसरे सप्ताह में जनपद बागपत में वात्स्यायन पैलेस में गरीब परिवारों की बेटियों एवं बेसहारा गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 101 सिलाई मशीनों का वितरण किया जाएगा । इस कार्यक्रम की सफलता हेतु संगठन के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए उक्त अभियान राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जाता रहेगा। 

 राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ की प्रदेश महासचिव श्रीमती रेनू शर्मा ने कहा कि ,हमारी संस्था का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का है ।उन्होंने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि, अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में भी बैठक करें व महिलाओं को एकजुट किया जाए। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंजू खोखर पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष आरती मान जिला अध्यक्ष कुसुम चौहान प्रदेश महासचिव रेनू शर्मा जिला कार्यकारिणी सदस्य मीनाक्षी शर्मा जिलाध्यक्षा महिला विंग आरती शर्मा आदि मौजूद रही।