नूर विजन फाउन्डेशन ने डोर-टू-डोर जाकरलोगो की समस्यायें सुनकर बांटे प्रमाण पत्र।

नूर विजन फाउन्डेशन ने डोर-टू-डोर जाकरलोगो की समस्यायें सुनकर बांटे प्रमाण पत्र।

एटा। असहाय एवं गरीब लोगों की मदद के लिये पूर्व में नूर विजन फाउन्डेशन मारहरा गेट एटा द्वारा मोहल्ला पोता नगला में लगाये गये कैम्पों में प्राप्त समस्याओं एवं निःशुल्क मदद हेतु दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्वावस्था पेंशन, गरीब स्कूली बच्चों के लिये जाति, आय, मूल निवास प्रमाण पत्र आदि का समाधान डोर-टू-डोर जाकर किय। जिसमें फाउन्डेशन द्वारा घर-घर जाकर जाति, आय, मूल निवास प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। फाउन्डेशन के अध्यक्ष मो0 सोहिब ने बताया कि हमारे द्वारा डोर-टू-डोर जाकर सर्विस देना प्राथमिकता से एक है। वृद्व लोग हमारे कार्यालय पर आने में असमर्थ होते हैं उनके लिये हम लोग उनके घर जाकर प्रमाण पत्र दे रहे हैं। फाउन्डेशन परिवार इसी तरह भविष्य में डोर-टू-डोर जाकर लोगों की मदद करता रहेगा। सचिव परवेज अली ने सरकारी छात्रों के हित में चल रही योजनाओं सम्बन्धी पम्पलेट बांटकर बताया कि फाउन्डेशन जनहित में काम कर रहा है। जिनके प्रमाण पत्र नहीं बने हैं वह फाउन्डेशन कार्यालय पर सम्पर्क कर अपने प्रमाण पत्र आदि कागज बनवा लें। ट्रस्टी अबरार अली एवं मो0 हारून ने भी लोगों को जागरूक किया। और बताया कि किसी भी समस्या के लिये आप ट्रस्ट परिवार से सम्पर्क कर सकते हैं। फाउन्डेशन द्वारा हर सम्भव लोगों की मदद करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान डोर-टू-डोर अभियान में मुख्य रूप से ट्रस्ट के अध्यक्ष मो0 सोहिब, सचिव परवेज अली एवं ट्रस्टीगण हारून, अबरार अली एवं काफी संख्या में भीड उपस्थित रही।