रालोद कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जयंत चौधरी का जन्मदिन

रालोद कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जयंत चौधरी का जन्मदिन

 अर्जुन सिंह

बहसूमा। बहसूमा कस्बे में बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का रालोद कार्यकर्ताओं ने 45 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया मनाया और केक काटकर एक दूसरे को खिलाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और लंबी उम्र की कामना की।और आगामी लोकसभा चुनाव में रालोद को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बता दें कि मंगलवार को बहसूमा कस्बे में जन्मदिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश महासचिव डॉ रामकुमार सांगवान ने कहा कि जयंत चौधरी युवाओं के नेता हैं वह चौधरी चरण सिंह के पद चिन्हों पर चलकर पार्टी को एक दिशा प्रदान करने का काम कर रहे हैं। वहीं उन्होंने पदाधिकारीयों को लोकसभा चुनाव में पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का भी संकल्प दिलाया। वहीं जिला अध्यक्ष मतलूब गौड ने जयंत चौधरी को किसानों का सच्चा मसीहा बताया कहा कि जयंत चौधरी ही किसानों के सच्चे नेता हैं जो किसानों के दर्द को समझते हैं रालोद किसानों की पार्टी है और किसान हित की बात करती है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय रालोद का है कार्यकर्ता जन्मदिन पर संकल्प ले की लोक सभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ लगना है। इस मौके पंकज चाहल,सोनू लांबा, दीपक सक्सेना, हैदर अली,मोनू चाहल,नितिन,अंकित,मुनीर,गयूर अली, सचिन चौधरी, ऋतिक सक्सेना, लकी पिंटू उर्फ आशीष, दिवेश राठी,प्रभात देशवाल सहित सैकड़ो रालोद कार्यकर्ता व नगर वासी मौजूद रहे।

जितेंद्र राठी बने राष्ट्रीय लोक दल के मेरठ जिला उपाध्यक्ष

वहीं जिला महासचिव डॉ रामकुमार सांगवान व जिला अध्यक्ष मतलूब गौड ने बहसूमा नगर निवासी समाजसेवी जितेंद्र सिंह राठी को राष्ट्रीय लोक दल के मेरठ जिले का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। नगर वासियों ने जितेंद्र राठी को फोन पर बधाई दी।