भारतरत्न पं मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर गोष्ठी आयोजित

भारतरत्न पं मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर गोष्ठी आयोजित

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत | भगवान परशुराम संघ द्वारा पं मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर गोष्ठी आयोजित की गई। परशुराम संघ के अध्यक्ष विजय कौशिक द्वारा पंडित मदन मोहन मालवीय के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि, पं मदन मोहन मालवीय ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी। पंडित जी ने शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत महान कार्य किए। जिनमें बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना प्रमुख है ,जो आज विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालय है। 

गगन गौड एडवोकेट ने बताया कि मालवीयजी सत्य, ब्रह्मचर्य, व्यायाम, देशभक्ति तथा आत्मत्याग में अद्वितीय थे। इन समस्त आचरणों पर वे केवल उपदेश ही नहीं दिया करते थे ,अपितु स्वयं उनका पालन भी किया करते थे। वे अपने व्यवहार में सदैव मृदुभाषी रहे। अजय शंकर शर्मा, कपिल शर्मा, हरेंद्र दीक्षित आदि ने विचार व्यक्त किए। इसके बाद सभी ने महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

राकेश मोहन शर्मा, प्रदीप शर्मा, पुनीत शर्मा, प्रशान्त शर्मा, पं सोमदत्त शास्त्री, हिमांशु कौशिक, संजय शर्मा, अनुज भारद्वाज, सन्नी शर्मा, पंकज भारद्वाज, राजीव शर्मा, विकास शर्मा आदि उपस्थित रहे।