मऊ(चित्रकूट)-अस्पताल में गंदगी मिलने पर एसडीएम ने जताई नाराजगी।

मऊ(चित्रकूट)-अस्पताल में गंदगी मिलने पर एसडीएम ने जताई नाराजगी।

मऊ, चित्रकूट: मऊ के उप जिलाधिकारी राकेश कुमार पाठक ने क्षेत्र भ्रमण कर अलाव जलने एवं सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने रैन बसेरा और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने गंदगी पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। अस्पताल में उन्होंने प्रसव वार्ड में महिलाओं और परिजनों से स्वास्थ्य सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी की। साथ ही चिकित्सकों को अस्पताल में मौजूद रहकर लोगांे को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में मरीजों को बाहर की दवा न लिखी जाए। सभी दवाओं की उपलब्धता अस्पताल में रहनी चाहिए। जिससे यहां आने वाले क्षेत्रीय मरीजों का समुचित इलाज हो सके।