माशिसं की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी की बैठक 10 फरवरी को खेकड़ा के गांधी विद्यालय में

संवाददाता शशि धामा
खेकड़ा।माध्यमिक शिक्षक संघ की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी की बैठक 10 फरवरी को कस्बे के गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रांगण में होगी।जानकारी देते हुए संघ के जिलाध्यक्ष उमेश चौहान और जिला मंत्री सतवीर सिंह ने बताया कि, बैठक में संगठन के समस्त पदाधिकारी, संयुक्त मंत्री और जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्य शामिल होंगे। कहा कि, बैठक में आगामी 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों की सूची और शिक्षकों की समस्याओं से संबंधित विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यकारिणी पदाधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं के साथ आमंत्रित किया गया है।