आर्य समाज का दो दिवसीय वार्षिक समारोह संपन्न, सत्संग ही सच्चा तीर्थ: रवि शास्त्री

संवाददाता आशीष चंद्रमौलि
दोघट। टीकरी के स्वामी कल्याण देव जनता वैदिक कन्या विद्यालय में चल रहे आर्य समाज के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव, सत्संग के साथ संपन्न हुआ।जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत के मंत्री रवि शास्त्री ने बेटियों से कहा कि, सत्संग ही सच्चा तीर्थ है। ज्ञान की गंगा का स्नान करके मानव, जीवन के परम लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।
उन्होंने कहा कि,बेटियां दो घरों को संस्कारित करने की क्षमता रखती हैं। शास्त्रों में नारी का स्थान सर्वोत्तम माना गया है। संस्कारित नारी एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण कर सकती है। समाज में बढ़ रही अश्लीलता को रोकने का एकमात्र उपाय बेटियों को भारतीय संस्कृति का ज्ञान होने पर ही रुक सकती है। आर्य समाज लगातार शिविरों के माध्यम से सुधार का कार्य कर रहा है।स्वामी सत्यवेश सरस्वती ने कहा ,आर्य समाज की स्थापना का 150 वां वर्ष हम सब मना रहे हैं, परंतु आज भी समाज में दहेज प्रथा, मृत्यु भोज, शादियों में अश्लील गाने, नौजवानों का शराब जैसा गंदा शौक समाज का ताना-बाना छिन्नभिन्न हो रहा है। ऐसे में हम सबको मिलकर इन बुराइयों के समापन के लिए कार्य करना होगा तभी जाकर हमारा समाज सुरक्षित रह पाएगा।
स्वामी यशवीर महाराज ने कहा, मैंने दो वर्ष में हजारों लोगों की घर वापसी सफलता पूर्वक कराई। हम शुद्धि आन्दोलन को व्यापक स्तर पर चलायेंगे।इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य रामपाल तोमर, पूर्व अध्यक्ष मृगेंद्र पाल बड़ौत, मा विजय सिंह राठी, देवेंद्र आर्य, सत्यवीर आर्य, वेद व्रत आर्य, प्रधानाचार्या बबीता देवी, राष्ट्र वर्धन मुनि, भजनोपदेशिका सविता आर्या, राजेंद्र आर्य निरपुडा, सोमपाल आर्य, यशवीर आर्य, अमरपाल आर्य दोघट, जितेंद्र आर्य धनोरा, संजीव पवार, डा चन्द्रपाल, पप्पू आदि उपस्थित रहे।