व्यापारी दीपावली तक रेलवे को करेंगे बकाया किराया भुगतान, बैठक में लिया फैसला

ब्यूरो डा योगेश कौशिक
बागपत | अग्रवाल धर्मशाला टटीरी में रेलवे की भूमि के किरायेदारों की बैठक में स्थानीय सांसद डा सत्यपाल सिंह से दिल्ली में हुई वार्ता और मिले आश्वासन की जानकारी दी गई तथा बकाया किराया भुगतान भी दीपावली तक देने का निर्णय लिया गया |
व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में सांसद डा सतपाल सिंह से मुलाकात के दौरान मिले आश्वासन की चर्चा की गई , जिसपर सभी व्यापारियों ने बकाया किराए को दीपावली तक जमा करने की सहमति प्रदान की |
बैठक में नगर पंचायत चेयरमैन डॉ विनोद कुमार ने भी जोर देकर कहा कि, सभी व्यापारी किराया अवश्य जमा करा दें | बैठक का संचालन अरविंद शर्मा ने किया तथा निर्णय लिया गया कि,रेलवे अधिकारियों से मिलकर बागपत रोड स्टेशन अधीक्षक को किराया जमा करा दिया जाएगा |
बैठक में सैकड़ों व्यापारियों ने भाग लिया ,जिनमें मनोज जैन संदीप गोयल विनोद गोयल अतुल जिंदल शशिकांत शर्मा पवन शर्मा अली हसन महबूब नीलू कश्यप कृष्ण कश्यप राजेंद्र कश्यप देविंदर नाई रविंद्र जैन वेद प्रकाश मित्तल अनिल वशिष्ठ प्रेम गुप्ता सतीश जिंदल राकेश गोयल दिनेश गोयल राजेश गोयल अरविंद जिंदल मुकेश गर्ग मनोज आर्य शीशपाल आर्य सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे |