सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने पंचकल्याणक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर उठाया धर्मलाभ

सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने पंचकल्याणक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर उठाया धर्मलाभ

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा।कस्बे में रविवार से छह दिवसीय पंचकल्याणक महामहोत्सव का आयोजन होगा। पूर्व संध्या पर शनिवार को क्षेत्रीय सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने तैयारियों की जानकारी ली तथा जैन समाज के प्रमुख लोगों से बातचीत की। कार्यक्रम  की सफलता के लिए प्रशासनिक अधिकारियों फोन पर वार्ता कर सहयोग करने के लिए कहा गया।

इस दौरान सांसद के साथ उनकी धर्मपत्नी अलका देवी, नगरपालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि डा सुरेन्द्र धामा, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप प्रजापति, अजेश जैन, मुकेश जैन आदि अनेक लोग मौजूद रहे।