जमीनी विवाद में हुए झगड़ा व फायरिंग में पांच लोग गिरफ्तार 

जमीनी विवाद में हुए झगड़ा व फायरिंग में पांच लोग गिरफ्तार 

गढमुक्तेश्वर 
 ग्राम कोथला खादर में जमीनी विवाद में  मारपीट झगड़े व फायरिंग होने की घटना में संलिप्त एक महिला आरोपियों सहित 05 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडे ने जानकारी देते हुए बताया अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा थाने के मु0अ0सं0 247/2024 धारा 147, 148, 149, 504, 323, 307, 506 भादवि व 3(2)5 SC/ST Act में वांछित एक महिला अभियुक्ता सहित 05 अभियुक्तों इंताजर पुत्र इलियास  2- इजहार पुत्र इलियास - नाजिम पुत्र साजिद ,शहादत अली पुत्र आस महौम्मद  5- आसिवा पत्नी साजिद निवासीगण ग्राम दौताई थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड।
को ग्राम दौताई मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।