रटौल में साईस डे पर सलमा पब्लिक स्कूल में आए अमेरिकी मेहमान,बच्चों की विज्ञान प्रदर्शनी देखी, दिए ईनाम

रटौल में साईस डे पर सलमा पब्लिक स्कूल में आए अमेरिकी मेहमान,बच्चों की विज्ञान प्रदर्शनी देखी, दिए ईनाम

संवाददाता शमशाद

चांदीनगर | पूर्व राष्ट्रपति एपीजी अब्दुल कलाम के जन्मदिन को सलमा पब्लिक स्कूल में विज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया ,जिसमें बच्चें द्वारा प्रदर्शनी लगायी गयी , जहां मुख्य अतिथियों द्वारा बच्चों को लाखों के उपहार वितरित किये गये , साथ ही बच्चों को पूर्व राष्ट्रपति एपीजी अब्दुल कलाम के जीवन के बारे में बताया गया।

रटौल के सलमा पब्लिक स्कूल में पूर्व राष्ट्रपति एपीजी अब्दुल कलाम के जन्मदिन को साईस डे के रूप में मनाते हुए बच्चों द्वारा अपने बाल मष्तिष्क की कल्पनाओं के आधार पर तैयार विज्ञान प्रोजेक्ट्स की प्रदर्शनी लगायी गयी थी | प्रदर्शनी का उद्धाटन अमेरिका के टीम रेमी ने किया | वहीं नोएडा से आयी एक संस्था ने बच्चों के प्रोजेक्ट देखे और सराहना की | कक्षा एक की अरीबा खान द्वारा बनाया गया चित्रण खूब सराहा गया |

इस मौकें पर अनुराग सिंह और प्रधानाचार्य शीबा सुल्ताना ने बताया कि, पूर्व राष्ट्रपति एपीजी अब्दुल कलाम ने अपना जीवन एक साधारण व्यक्ति की तरह जीया | उन्होंने देश के हित के लिए कार्य किया ,जिसे देश कभी भुला नहीँ सकता | सीबा सुल्ताना ने कहा कि, एक गरीब परिवार में जन्म लेने वाले एपीजी अब्दुल कलाम ने पढाई की बदौलत और मेहनत से साइंटिस्ट से लेकर राष्ट्रपति तक का सफर तय किया था |

कहा कि,पढाई ही एक ऐसा धन है,जो मनुष्य को आत्मनिर्भरता के साथ ही भविष्य को भी सुधारता है | नोएडा से आये लोगों ने बच्चों को लाखो रूपये के उपहार भेंट किये | इस मौके पर रोहित गुप्ता, विकास,पीयूष गोयल, महबूब  अन्सारी,तब्बसुम, मोनिका, कासिफा आदि मौजूद रहे।