क्षेत्रीय विधायक के सानिध्य मे बलवती हुई सर्वांगीण विकास की उम्मीदें

ब्यूरो महेंद्र राज

बीघापुर विकास खण्ड के ग्राम खरझारा स्थित प्राथमिक विद्यालय में पहुंच लोकप्रिय विधायक भगवंत नगर आशुतोष शुक्ला ने विद्यालय मे अध्ययन रत् 26 छात्र/छात्राओं को निजी संसाधनों से पठन पाठन सामग्री व जूते मोजे का वितरण़ किया तथा विद्यालय के उदीयमान नौनिहालों के बैठने के लिऐ 20 सेट फर्नीचर खरीदने के लिए निजी तौर पर धनराशि भी विद्यालय के आदर्श प्रधान शिक्षक संजय पाण्डेय को प्रदान की।

तत्पस्चात् विधायक आशुतोष शुक्ल ने राजकीय हाई स्कूल की नवनिर्मित बाउंड्री वाल का लोकार्पण भी किया।उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए विधायक आशुतोष शुक्ल ने कहा कि ग्रामीण अंचल से आने वाले निर्धन व मासूम बच्चों की समस्याओं का निवारण उनकी प्रथम वरीयता है।शासन द्वारा दी जा रही मदद के अतिरिक्त भी वह अपने निजी संसाधनों से हर संभव मदद हेतु हमेशा तत्पर हैं।इस मौके पर जनप्रिय विधायक आशुतोष शुक्ला ने ग्राम महेश खेड़ा से आऐ एक फरियादी को निजी संसाधनों द्वारा पेयजल की आपूर्ति व महेश खेड़ा स्थित क्रीड़ांगन हेतु बाउँड्री वाल के निर्माण का आश्वासन भी दिया।कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी शुचि गुप्ता,ग्राम प्रधान पति अजय पटेल,शिक्षक नेता विश्वनाथ सिंह,सुभाष पटेल,प्रधानाध्यापक संजय पाण्डेय,शिक्षा मित्र रंजना सिंह चौहान,शिक्षा मित्र अविनाश पटेल,रजन्ना मिश्रा,उदल फौजी (रुझेई), राजेश कुमार (प्रधान महेश खेड़ा),एड. राजेश पटेल (रौतापुर),

गिरीश सिंह,अमित शुक्ला व पिंटू यादव (सारू खेड़ा)आदि गण़मान्य उपस्थित रहे।