दहेज हत्या की घटना में फरार चल रहे एक अभियुक्त एवं एक अभियुक्ता को किया गिरफ्तार। 

दहेज हत्या की घटना में फरार चल रहे एक अभियुक्त एवं एक अभियुक्ता को किया गिरफ्तार। 

एटा। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदयशंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अलीगंज सुधांशु शेखर के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मुअसं- 114/2023 धारा 498ए, 304बी, 201भादवि व 3 /4 डीपी एक्ट से संबंधित अभियुक्त राकेश कुमार उर्फ पिंटू पुत्र नत्थू मिश्रा उर्फ नाथूराम निवासी ग्राम झकरई थाना अलीगंज जनपद एटा एक अभियुक्ता को आज दिनांक 03/07/2023 को समय करीब 10.20 बजे बस स्टैंड पड़ाव तिराहा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक की जा रही है।     

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-
1.  राकेश कुमार उर्फ पिंटू पुत्र नत्थू मिश्रा उर्फ नाथूराम निवासी ग्राम झकरई थाना अलीगंज जनपद एटा
2. एक अभियुक्ता