पुण्यतिथि पर विचार गाेष्ठी, चंद्रशेखर आजाद का व्यक्तित्व और कृतित्व युवाओं में देशप्रेम का आदर्श :दिनेश शर्मा

पुण्यतिथि पर विचार गाेष्ठी, चंद्रशेखर आजाद का व्यक्तित्व और कृतित्व युवाओं में देशप्रेम का आदर्श :दिनेश शर्मा

संवाददाता आशीष चंद्रमौली

बडौत | ब्राह्मण महासभा समिति कार्याल्य पर भारत माता के वीर सपूत पं चन्द्रशेखर आजाद की पुण्य तिथि के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए उनके चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गए तथा आयोजित गोष्ठी में देशहित में किये गये साहसिक कार्याे काे याद कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को देशहित में युवाओं का आदर्श बताया गया |

विचार गाेष्ठी की अध्यक्षता कर रहे संगठन के मेरठ मण्डल अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा, महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी पं चन्द्रशेखर आजाद ने अपना सब कुछ त्याग कर ,देश काे आजाद कराने मे बलिदान कर दिया | चढते यौवन की उम्र मे ही अपने प्राणाे की आहूति दे दी, उनके इस जज्बे काे देखकर ही देश के युवाओं काे आजादी के संग्राम में कूदने की प्रेरणा मिली | हमें उनके आदर्शाे पर चलने की जरूरत है |

महामन्त्री रमेश शर्मा जी ने कहा चंद्रशेखर आजाद ने आजादी के लिए अपने प्राणाे काे न्याेछावर कर देश काे खुले मे सांस लेने का अधिकार दिलाया, राष्ट्र उनके अदम्य साहस, कुर्बानी और उपलब्धि को हमेशा याद रखेगा |

                

इस अवसर पर जिला महामन्त्री मा कृष्णपाल शर्मा, मंडल महामंत्री विनीत शर्मा, राधेश्याम , एड राधेश्याम शर्मा, एड अमित कश्यप, देवेन्द्र शर्मा बाेहला, मा बृजेश शर्मा मलकपुर,नगर अध्यक्ष नरेश शर्मा ,औंकार दत्त शर्मा आदि शामिल रहे।