गोली लगने से महिला गंभीर घायल

- पति की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गोली लगने से महिला गंभीर घायल

निजी संवाददाता अवनीश शर्मा 

- मुख्य आरोपी को परिजनों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

थानाभवन- शादी में शरीक होने आई महिला के पैर में गोली लगने से महिला घायल हो गई घायल महिला को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ हायर सेंटर में रेफर कर दिया गया। वहीं पति की तहरीर पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा एवं कारतूस बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया।

शामली जनपद के थानाभवन क्षेत्र के गांव भनेड़ा उद्दा में मोहित उर्फ गुड्डू पुत्र बिनेश की शादी थी। जिसमें जनपद सहारनपुर नंदी फिरोज़ापुर कोतवाली देहात निवासी मोहित कुमार अपनी पत्नी महक के साथ शादी में शरीक होने आया था। 9 मार्च की रात्रि लगभग 10:30 घुड़चढ़ी शुरू हुई थी। जैसे ही मोहित उर्फ गुड्डू बग्गी में बैठा तो मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव के ही जनक रजनीश एवं अमरीश पहुंचे जिन्होंने फायर करना शुरू कर दिया। एक गोली मोहित की पत्नी महक के पैर में जा लगी। मौके पर भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने फायरिंग कर रहे जनक एवं रजनीश को दबोच लिया और घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी एवं दोनो अभियुक्त को पुलिस को सौंप दिया। जिसके बाद घायल महिला महक के पति मोहित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की वहीं महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से महिला को घायल अवस्था में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां महक का उपचार चल रहा है। वही घायल महिला के पति मोहित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित जनक पुत्र केहर सिंह रजनीश उर्फ छोटन पुत्र राजपाल एवं अमरीश निवासी भनेड़ा उद्दा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घायल महिला के पति मोहित ने बताया कि उनकी पत्नी महक के बुआ के लड़के की शादी में शरीक होने के लिए वह गांव भनेड़ा उद्दा में आए थे। उनकी पत्नी ओर वह खुद गांव में पहली बार आए थे, लेकिन जनक रजनीश एवं अमरीश ने घुड़चढ़ी के वक्त अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें उनकी पत्नी को गोली लगी है। जिसके बाद उन्होंने मौके जनक एवं रजनीश को पकड़ लिया था। जिनके कब्जे से कारतूस में तमंचा भी बरामद किया गया हुआ था। उन्होंने दोनों लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा था। वही इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जनक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा एवं कारतूस का खोखा बरामद कर उसे जेल भेज दिया। वही परिजनों के द्वारा दो लोग मौके से पकड़ कर पुलिस को सौंपने के बाद भी पुलिस ने अभी तक एक आरोपित को ही जेल भेजा है। घायल महिला के पति ने बताया कि उनकी पत्नी का मेरठ में इलाज चल रहा है।चिकित्सकों का कहना है कि ऑपरेशन करके उनकी गोली निकाली जाएगी। फिलहाल मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है