किसान भारत की रीड की हड्डी जय जवान जय किसान के नारे को चरितार्थ कराने में भाजपा सरकार फेल; राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव चौधरी तोमर।

किसान भारत की रीड की हड्डी जय जवान जय किसान के नारे को चरितार्थ कराने में भाजपा सरकार फेल; राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव चौधरी तोमर।


शाह बुलेटिन ब्यूरो                                                                                     मवाना ब्यूरो इसरार अंसारी। रविवार को भारतीय किसान यूनियन तोमर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के द्वारा फलावदा थाना क्षेत्र के गढ़ीना गांव में मंडल अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी के आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव चौधरी तोमर ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए बोले की किसानों की आमदनी को दोगुना करने में भाजपा सरकार नाकाम साबित हो रही है। छुट्टा मवेशी किसानों की खड़ी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं,किसान सम्मान निधि में निष्पक्षता से कार्य नहीं हो रहा है। असली भूमिहर व छोटे किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सिस्टम में बैठे कुछ गलत अधिकारी किसानों को निष्पक्ष किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने में फेल साबित हो रहे हैं। किसानों की समस्याओं से विभिन्न बार ज्ञापन धरना इत्यादि देकर भाजपा की केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार को अवगत कराया गया लेकिन किसी तरह का भी निष्पक्ष कार्य नहीं हो रहा है। जिसके चलते किसानों के आगे भुखमरी की स्थिति व्याप्त हो गई है। भाकियू तोमर संगठन लगातार किसानों की आवाज को उठाता आया है।कार्यक्रम में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए संजीव तोमर ने यहां तक कहा की भाजपा शासनकाल में किसानों को केवल जांच आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा। किसी बड़े विद्वान द्वारा यह कहा है की एकता में जो ताकत है वो बिखराव में नहीं है। भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था व जीडीपी किसानों के ही कारण है। किसान भारत की रीढ़ की हड्डी हैं, जय जवान जय किसान के नारे को चरितार्थ कराने में भाजपा सरकारें नाकाम साबित हो रही हैं। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारियों ने नए पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम के उपरांत प्रेस वार्ता कर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव चौधरी तोमर ने पत्रकारों के सवालो के जवाब देते हुए कहा की किसानों के सम्मान व मूलभूत सुविधाओं को निष्पक्षता के साथ प्राथमिक तौर पर लेकर काम करे सरकार झूठी बातें बोलने से लोकतांत्रिक देश आगे नहीं बढ़ता है। भाजपा सरकारें होश में आए नहीं तो किसानों को बड़े प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी,इंद्रजीत सिंह,सन्नी चौधरी,हरपाल सिंह,सूबे सिंह,ब्रजपाल सिंह,सूरज चौधरी,विकास चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान भी मौजूद रहे।