रेणुका के दूसरे गाने ने भी पार किए एक अरब दर्शक ,बधाई देने वालों का लगा तांता

रेणुका के दूसरे गाने ने भी पार किए एक अरब दर्शक ,बधाई देने वालों का लगा तांता

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा | कस्बे की स्टार सिंगर रेणुका पंवार के एक ओर गाने को एक अरब दर्शक मिल गए हैं। एक ही गायिका को दो गानों पर दो अरब दर्शक मिलना हरियाणवी संगीत जगत में पहली बार माना जा रहा है। रेणुका के घर शुक्रवार को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

हरियाणवी संगीत जगत में 52 गज के दामण गीत से एक स्थान बनाने वाली कस्बे की स्टार सिंगर रेणुका पंवार ने एक ओर उपलब्धि हासिल कर ली है। अब तक दर्जनों गाने कर चुकी रेणुका को अब अपने, चटक मटक गाने पर एक अरब दर्शक मिल गए हैं। 

बता दें कि, इससे पूर्व, 52 गज का दामण ,गाने ने ये मील का पत्थर पार किया था। रेणुका के इवेंट मैनेजर विजय पंवार ने बताया कि ,हरियाणवी संगीत जगत में यह पहली बार हुआ है कि, एक ही गायिका के दो गाने एक अरब के आंकडे को पार किए हैं। शुक्रवार को रेणुका के घर बधाई देने वालों को तांता लगा रहा।