अत्याचार पीडित महिलाओं और बच्चियों के लिए संघर्ष करेगी महिला सभा : डॉ सीमा यादव

अत्याचार पीडित महिलाओं और बच्चियों के लिए संघर्ष करेगी महिला सभा : डॉ सीमा यादव

••जिला महिला सभा की 31 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित

ब्यूरो डॉ योगेश कौशिक

बागपत | समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सपा की महिला सभा की जिलाध्यक्षा डॉ सीमा यादव ने समारोह पूर्वक की जिला कार्यकारिणी की घोषणा और मनोनीत पदाधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र | 

आम चुनाव 2024 में समाजवादी झंडा ऊँचा रखने के आह्वान के साथ ही डॉ सीमा यादव ने जिला कार्यकारणी में 31 पदाधिकारी व सदस्यों को मनोयन पत्र दिए । कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर कृष्णा यादव, प्रिया चौधरी, नीलम वाल्मीकि, मुनेश शास्त्री को जिम्मेदारी दी गई वहीं कोषाध्यक्ष रचना प्रजापति को बनाया गया है |

महिला सभा में जिला सचिव मोनिका वाल्मीकि, विधानसभा अध्यक्ष बागपत पूनम धामा ,नगर अध्यक्ष बागपत मुसर्रत, नगर अध्यक्ष खेकड़ा पायल धामा,पिलाना ब्लॉक अध्यक्ष सलमा मलिक, समेत 31 सदस्यीय कार्यकारणी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

 इस अवसर पर डॉ सीमा यादव ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, आप सभी जिले में महिलाओं को समाजवादी नीतियों से अवगत कराएं तथा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं | बताया कि, प्रदेश में महिला और बच्चियों के विरुद्ध अपराध बढ़ रहे हैं , सरकार रोक पाने में नाकाम रही है,जिसका जनपद में जिला महिला सभा डटकर विरोध करेगी और डॉ लोहिया की लैंगिक समानता के सिद्धांत को जमीन पर उतारने का जनपद में प्रयास करेगी |

 इस अवसर पर प्रमुख रुप से नगेन्द्र सिंह, तहसीम छपरौली, महबूब मलिक, नफीस सिद्दीकी, प्रवीन शास्त्री, आकिल राजपूत, इरशाद मलिक ,कयूम बिराल, सतीश वाल्मीकि, फुरकान पहलवान ,वसीम खोखर, बब्बू सिद्दीकी, कविता गिरी, फिरोजा राजपूत, सत्तो देवी, संगीता धामा, समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व नेता गण उपस्थित रहे ।