चित्रकूट -चेतना महाअभियान के तहत महिला कार्यकर्ता घर-घर चलाएं संपर्क अभियान - अनिल यादव।

चित्रकूट -चेतना महाअभियान के तहत महिला कार्यकर्ता घर-घर चलाएं संपर्क अभियान - अनिल यादव।

 भारतीय जनता पार्टी ने चित्रकूट इण्टर कॉलिज में शुक्रवार को महिला मोर्चा द्वारा चेतना वोटर महाअभियान के तहत कैंप लगाया गया। नये वोटर चेतना अभियान के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए सम्बन्धित फॉर्म भरवाए, महिला मतदाता जोड़े जा रहे हैं।

   भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि यह आपकी वोट की ताकत है कि आज केन्द्र और प्रदेश में सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के आधार पर समावेशिता और एकता की नीति पर कार्य करने वाली भ्रष्टाचार मुक्त सरकार प्रधानमंत्री और प्रदेश में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कार्य कर रही हैं। आपके वोट का ही परिणाम है कि देश में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से पिछले 9 वर्षों में अतुलनीय कार्य हुए हैं। जिला प्रभारी अनिल यादव ने कहा कि महिला मोर्चा द्वारा आज जो कैंप लगाया गया है, नए मतदाता जोड़ने के लिए ज्यादातर महिलाओं को वोटरों को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि चेतना महाअभियान में महिला कार्यकर्ता घर-घर संपर्क अभियान चलाएं। प्रत्येक घर की दहलीज और प्रत्येक गांव की चैपाल तक महिला कार्यकर्ता पहुंचे। नए मतदाताओं से संपर्क करके उन्हें पार्टी से जोड़ें। इससे एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाई जा सके। 18 वर्ष की आयु को पूर्ण कर चुके युवाओं, विवाह होने के बाद परिवर्तित निवास स्थान, बूथ से दूसरी जगह निवास करने वाले तथा बूथ पर नए आए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने या काटने का कार्य तथा दिवंगत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाने का कार्य वोटर चेतना महाभियान के माध्यम से करना है। महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने कहा कि महाअभियान में पार्टी के प्रत्येक महिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा जनप्रतिनिधि की सहभागिता सुनिश्चित होगी। वोटर चेतना महाअभियान से लोकसभा चुनाव में विजय आसान होगी।

    इस मौके पर दिनेश तिवारी, आलोक पांडेय, रणवीर सिंह चैहान, मीडिया प्रभारी अर्पित जायसवाल, विनीत द्विवेदी, अखिलेश रैकवार, सुखेंद्र सिंह, हीरो मिश्रा, राखी चैबे, आराधना यादव आदि मौजूद रहे।