चित्रकूट-होलियारों की धूम से गूंज उठा चित्रकूट, पर्यटकों एवं श्रृद्धालुओं की पसंद आरोग्य धाम का मंदाकिनी तट।

चित्रकूट-होलियारों की धूम से गूंज उठा चित्रकूट, पर्यटकों एवं श्रृद्धालुओं की पसंद आरोग्य धाम का मंदाकिनी तट।

- रंगों का पर्व होली धर्मनगरी में उत्साह के साथ मनाया गया

चित्रकूट: होली का पर्व हम सब के लिए विशेष उत्साह लेकर आता है। इसी उत्साह और जोश के साथ भक्ति रस में डूबने के लिए प्रतिवर्ष देश के कोने-कोने से पर्यटक एवं श्रृद्धालुओं कि पसंद भगवान राम की कर्मस्थली चित्रकूट है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशेष रूप से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही देश के अन्य हिस्सों से भी पर्यटकों का जत्था चित्रकूट होली मनाने पहुंचा। कामतानाथ की परिक्रमा लगाकर चित्रकूट के विभिन्न पर्यटक स्थलों का भ्रमण किया। होली पर भगवान कामतानाथ को भी अबीर गुलाल से सजाया गया। चित्रकूट में संतों ने भी फूलों की होली खेली। धर्म क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों मठ मंदिरों में पूजन करने के साथ ही विशेष महाआरती का आयोजन किया गया।

होली के दिन चित्रकूट की गलियां बाजार बंदी के चलते तो सूनी नजर आई पर आरोग्यधाम मंदाकिनी तट किनारे पर्यटकों का सैलाब नजर आया। विभिन्न स्थानों से चित्रकूट आए श्रद्धालुओं ने सा परिवार होली का आनंद उठाया। जहां पर्यटकों ने आपस में एक दूसरे को खूब रंगा और मंदाकिनी में डुबकी लगाई। आरोग्यधाम घाट जाने के लिए बाहरी यात्रियों को जेब ढीली करनी पड़ी। यहां पार्किंग ठेकेदारों द्वारा शुल्क वसूला गया। अवैध पार्किंग का ठेका चित्रकूट में कोई नया नहीं है, जहां एक और चित्रकूट उत्तर प्रदेश क्षेत्र में कहीं भी श्रद्धालुओं को पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाता वहीं चित्रकूट में पग पग में लूट हो रही है और बाहरी यात्री भी अपने आप को ठगा महसूस करते हैं। जहां पर्यटकों से निर्धारित शुल्क के अलावा भी मनमाना किराया वसूला जाता है। यात्रियों की जानकारी के लिए नगर पंचायत को पार्किंग रेट लिस्ट की सूची पार्किंग स्थल पर लगवानी चाहिए जिससे ठेकेदारों की मनमानी रख सके। पर्यटक की भारी भीड़ को देखते हुए चित्रकूट थाना पुलिस द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। घाट पर किसी प्रकार की अपनी घटना ना घटित हो इसके लिए पुलिस के जवान मौजूद रहे। पुलिस की मौजूदगी में ही मोटरसाइकिल में तीन सवारी कंपल्सरी और तेज रफ्तार में स्टंट, हुड़दंग करते नजर आए नौजवान। अपने निजी वाहनों से चित्रकूट आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी है बावजूद इसके जो लोग निजी साधन से नहीं थे, उन्हें आज पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए परेशान होना पड़ा। होली में बाजार बंद के चलते ऑटो रिक्शा सीमित थी। रामघाट, भरत घाट, जानकी कुंड अस्पताल गेट, स्फटिक शिला आदि जगह-जगह कई स्थानों पर छुटपुट यात्री साधनों का इंतजार करते नजर आए।