वेद मंत्रों के साथ वैदिक महायज्ञ एवं वेदकथा का समापन

वेद मंत्रों के साथ वैदिक महायज्ञ एवं वेदकथा का समापन
कैराना। कस्बे के आर्य समाज मंदिर में चल रहे चार दिवसीय वैदिक महायज्ञ एवं वेदकथा का वेद मंत्रों के साथ भव्य समापन हो गया।
कस्बे के आर्य समाज मंदिर में चार दिवसीय वैदिक महायज्ञ एवं वेदकथा का आयोजन किया गया। प्रत्येक दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ वेद मंत्रों के उच्चारण एवं यज्ञ में आहुति डालकर किया गया। इस दौरान वरुण सिंघल, नीरज धीमान, कमलकांत सिंघल, कार्तिक आर्य, डॉ. अभिषेक आर्य, राजीव राजवंशी, अजीत चौहान, डॉ. अमन अग्रवाल, सुनील बंसल एवं सुनील डेरी वाले  यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। मथुरा से आई कथावाचक सविता शास्त्री ने वेदों के आधार पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम और भगवान कृष्ण के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने हवन से होने वाले लाभ के बारे में भी बताया। बच्चू सिंह आर्य ने भजनों के माध्यम से बताया कि सृष्टि में व्याप्त प्रभु सामान्य आंखों से नजर नही आते, बल्कि उसके लिए साधना करनी होती है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को समाज में फैले अंधविश्वास एवं पाखण्ड के बारे में जागरूक किया। कार्यक़म में नरेश चंद, डॉ. विजेन्द्र आर्य, मोहनलाल आर्य, सुदेशपाल शास्त्री, रोशनलाल आर्य, सुनील कुमार, श्यामलाल आर्य, अमन रुहेला, सतेन्द्र आर्य, पप्पू, यशपाल आदि लोगो ने बढचढकर भाग लिया।