केक काटकर धूमधाम से मनाया गया सोनिया गांधी का जन्मदिन

केक काटकर धूमधाम से मनाया गया सोनिया गांधी का जन्मदिन
कांग्रेस  कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई, गरीबों को गर्म कंबलों का किया वितरण
शामली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने पूरे उल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर सोनिया गांधी के दीघार्यु होने की कामना की।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत पर खुशी जतायी गयी वीं भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने केक काटकर व गरीबों को कंबल वितरित कर मनाया। इस अवसर पर विश्वकर्मानगर स्थित कैंप कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष व उप्र कांग्रेस के सदस्य

ओमप्रकाश शर्मा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष द्वारा गरीब व असहाय महिला व पुरुषों को सर्दी से बचाव के लिए कंबलों का वितरण भी किया गया। ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि जब से सोनिया गांधी राजनीति में आई है, तब से उनका विदेशी मूल का मुद्दा विवाद और बहस का विषय रहा है। देश की आजादी के बाद से वह राष्ट्रीय पार्टी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला है। सोनिया गांधी ने सबसे पहले कांग्रेस का अध्यक्ष पद संभाला था जो भारतीय राजनीति में सबसे पुरानी और सबसे शक्तिशाली पार्टियों में से एक है। सोनिया गांधी सबसे लंबे समय तक तक पार्टी की अध्यक्ष रही। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव वैभव गर्ग ने कहा कि राजीव गांधी से विवाह होने के बाद सोनिया गांधी लोगों के सामने आए बिना और राजनीति से दूर रहकर एक गृहणी के रूप में शांत जीवन व्यतीत कर रही थी। 1991 में राजीव गांधी की हत्या के बाद उन्हें पार्टी में शामिल होने और प्रधानमंत्री पद का पदभार संभालने के लिए आमंत्रित किया गया लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया था। इस अवसर पर बाबू खान, ठा. लाखन सिंह, योगेश भारद्वाज, ओमबीर उपाध्याय, सोमदेव चौधरी, सविता मलिक, सरला संगल, शिखा मलिक, ज्योति प्रसाद शर्मा, पुनीत शर्मा, विनोद अत्री, रविन्द्र आर्य, सुरेन्द्र सरोहा, दिनेश शर्मा आदि भी मौजूद रहे। दूसरी ओर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन के मौके पर मिठाई बांटकर सोनिया गांधी के दीघार्यु होने की कामना की। दीपक सैनी ने कहा कि सोनिया गांधी एक निडर व साहसी महिला है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी कोे मजबूत करने के लिए कडे से कडे कदम उठाए। इस मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।