अच्छी पहल: बागपत को बेमिसाल बना रहे व्यक्तियों, स्थानों, घटनाओं व उपलब्धियों को अमन करेंगे ऑनलाइन संग्रहित
संवाददाता नीतीश कौशिक
बागपत। जनपद में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु हस्ताक्षर अभियान को लेकर अधिकारियों और जनपद के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में नेहरू युवा केन्द्र से संबद्ध ,उड़ान युवा मंडल ट्योढी के अध्यक्ष अमन कुमार के नेतृत्व में विभिन्न युवा मंडलों के स्वयंसेवकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर अमन ने बताया कि, महिला सशक्तिकरण पर कार्य करने का आधार हमारी सोच, व्यवहार और कर्म में नारी शक्ति के प्रति सम्मान को अपनाना होगा। कहा कि, एक आदर्श समाज का निर्माण की शुरुआत हम अपने परिवार, समाज, कार्यस्थल अथवा स्कूल से कर सकते हैं। उन्होंने एक नारी की क्षमता के बजाय संभावनाओं को देखने की अपील की। वहीं मौके पर मौजूद गगन त्यागी एवं देवांश ने लोगों को भी हस्ताक्षर अभियान से जोड़ा। उन्होंने जिलाधिकारी बागपत राज कमल यादव की मुहिम बेमिसाल बागपत अद्वितीय नारी की प्रशंसा की।
अमन ने बताया कि ,जल्द ही वो बेमिसाल बागपत के अन्तर्गत बागपत को बेमिसाल बनाने वाले विशिष्ट व्यक्तियों, स्थान, जनपद की उपलब्धियों, गौरवमयी इतिहास आदि को एक साथ ऑनलाइन पोर्टल पर संग्रहित करेंगे ,जो मात्र एक लिंक से देखा जा सकेगा।