उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में सीएम पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तहसील महराजगंज को मिला प्रथम स्थान।
रमेश बाजपेई
महराजगंज, रायबरेली। उपजिलाधिकारी महराजगंज सचिन यादव के कुशल निर्देशन व तहसीलदार मंजुला मिश्रा के कुशल नेतृत्व में जनता द्वारा की गई मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किए जाने के लिए लगातार प्रदेश में दूसरी बार तहसील को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। तेज-तर्रार उप जिलाधिकारी सचिन यादव के निर्देशन में महराजगंज तहसील में कार्यरत सभी कर्मचारियों द्वारा अपने मातहत अधिकारियों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का सतत पालन किया जा रहा है। वहीं उप जिला अधिकारी द्वारा समस्त कर्मचारियों को निर्देशित किया गया था, कि क्षेत्र के किसी भी पीड़ित व्यक्ति द्वारा किए गए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायतों का निस्तारण सही तरीके से सुनिश्चित किया जाए तथा वादकारियों द्वारा किए गए। शिकायतों का फोन कर फीडबैक भी लिया जाए और उनका पक्ष सुना जाए। जिसको गंभीरता से लेते हुए तहसील के कर्मचारियों द्वारा उप जिलातिकारी के निर्देशों का पालन किया गया। जिसका प्रतिफल ये रहा कि महराजगंज तहसील आईजीआरएस के माध्यम से आई शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। उप जिलाधिकारी सचिन यादव ने बताया कि सभी अधिनस्थों को समय सीमा के भीतर शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके निपटारे के निर्देश दिए गए हैं। सभी ने मनोयोग से काम किया हैजिससे तहसील को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।