वर्षों से जर्जर संपर्क मार्ग की मरम्मत के लिए बेगमाबाद गढी प्रधान के नेतृत्व में गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

वर्षों से जर्जर संपर्क मार्ग की मरम्मत के लिए बेगमाबाद गढी प्रधान के नेतृत्व में गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

संवाददाता राहुल राणा

दोघट | पुसार से बडौत बुढाना संपर्क मार्ग तथा दाहा बरनावा संपर्क मार्ग पर गड्ढे, रोडी और डस्ट तो खूब है, पर सडक कहीं कहीं है | इस मार्ग पर मंजिल तय करने का मतलब दुपहिया वाहन चालक को आगे पीछे और बराबर की धूल से एडी से चोटी तक अनचाहे पाऊडर से लथपथ होना है |


वर्षों से मरम्मत के अभाव में जर्जर हुई सड़क लोगों के लिए सुविधा के बदले दुविधा बन गई है | शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधि को कहा गया, लिखित शिकायत की गई, लेकिन आश्वासन से आगे बात नहींं बढ पाई | 

आक्रोशित लोगों ने बेगमाबाद गढी गाँव में वृजवीर प्रधान के नेतृत्व में बेगमाबाद गढी से दाहा बरनावा जर्जर सम्पर्क मार्ग के निर्माण के लिये प्रदर्शन किया और बताया कि,यह सम्पर्क मार्ग ग्राम पुसार से बडौत बुढ़ाना मार्ग को सन्त नगर में दाहा बरनावा मार्ग को भी जोडता है , लेकिन महत्वपूर्ण इस मार्ग की कई वर्षों से मरम्मत ना होने के कारण मार्ग बहुत जर्जर हो गया है तथा सम्पर्क मार्ग पर काफी धूल उडती है |


प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि, प्रतिदिन सैकड़ो वाहन इस सम्पर्क मार्ग से गुजरते हैं , लेकिन बार बार मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण की माँग करने के बाद भी शासन प्रशासन अथवा विभाग मरम्मत नहीँ करवा रहा है | गुस्साए ग्रामीणो ने चेतावनी दी है कि, यदि सम्पर्क मार्ग का जल्द निर्माण शुरु नहींं हुआ तो ,ग्रामीण धरना शुरू कर देंगे |

 प्रदर्शन करने वालो में मुकेश तोमर राममेहर तोमर रामनिवास वेदप्रकाश रामवीर शर्मा राजवीर हरपाल महेश पंडित वृजपाल शर्मा अंकुर रमेश नरेश पहलवान आदि शामिल थे |