भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जन सैलाब

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जन सैलाब

नरेंद्र कुमार गौतम 

नगर निकाय चुनाव में पार्टी को मज़बूत करने को लेकर बनी रणनीति

मलिहाबाद,लखनऊ। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के संभावित प्रत्याशी अपने अपने पक्ष में वोटरों को लुभाने के सभी वार्डों में जनसंपर्क कर रहे है। जिसको देखते हुए का कार्यकर्ता सम्मेलन करके सभी को एकजुट करके पार्टी के प्रत्याशी जिताने की रणनीति बनाई है। सुख वार को ने नई सड़क मलिहाबाद चौराहे के निकट पिटूल रोल टंकी के बगल में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। जिसमें बड़ी संख्या में पहुँचे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खाटू उर्फ नरेंद्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी नगर निकाय चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। सभी नेता व कार्यकर्ता एकजुट रहकर पार्टी को मज़बूत करने और चुनाव में भाजपा पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाकर भारतीय जनता पार्टी का नगर पंचायत अध्यक्ष बनाने की अपील की। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद शर्माने कहा कि पार्टी से कई संभावित प्रत्याशियों ने आवेदन किया है। लेकिन जिसको भी पार्टी उम्मीदवार चुनेगी उस प्रत्याशी को मजबूती से चुनाव लड़ाया जाएगा। इसी क्रम में रिकी गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी जुमले पार्टी है। विकास के नाम पर प्रदेश काफी दूर है। किसी के बहकावे में न आकर आप अपने मत का प्रयोग करते हुए भारतीय जनता पार्टी को मज़बूद करते हुए पुनः अपना नगर पंचायत अध्यक्ष बनाने का काम करे। जिससे नगर पंचायत में एक कन्या डिग्री कॉलेज सहित ज़रूरी सुविधाएं आप लोगो को मिले।

 इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद पाठक युवा मोर्चा के विनय प्रताप सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद शर्मा इंद्रजीत बीडीसी राहुल यादव टाटा यादव राजा लोधी छोटेलाल राठौर दीपक राठौर विद्यावती रावत चांदनी रावत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।