चित्रकूट- कार्यशाला अयोजित कर नये कानूनों के सम्बन्ध में दी गयी जानकारी।

चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह की उपस्थिति में आभियोजन निदेशायल के आदेश पर संयुक्त निदेशक अभियोजन दिनेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में नवीन भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 व भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 के सम्बन्ध में कार्यशाला आयोजन किया गया।
कार्यशाला में अभियोजन अधिकारी शशिकान्त व बृजमोहन द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम-2023 एवं भारतीय न्याय संहिता पर सहायक अभियोजन अधिकारी पियूष कुमार एवं नवनियुक्त सहायक अभियोजन अधिकारी आकाश साहू द्वारा भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 के सम्बन्ध में जानकारी देकर प्रशिक्षित किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी राजापुर निष्ठा उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी नगर राज कमल, जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी श्याम सुन्दर मिश्रा आदि मौजूद रहे।