केजरीवाल के बयान पर व्यावहारिक पलटवार :भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया यमुना में स्नान व आचमन
केजरीवाल के बयान पर व्यावहारिक पलटवार :भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया यमुना में स्नान व आचमन

ब्यूरो डॉ योगेश कौशिक
बागपत। हरियाणा सरकार पर दिल्ली वालों के लिए यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाने वाले पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने न केवल यमुना में डुबकी लगाई, बल्कि आचमन भी किया।भाजपा जिलाध्यक्ष ने छपरौली क्षेत्र के ककोरकलां गाँव के पास यमुना नदी में स्नान के बाद कहा कि,दिल्ली के पूर्व सीएम ने नहीं निभाया यमुना की सफाई का वादा। कहा कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा हरियाणा सरकार पर यमुना में जहर मिलाने के आरोप बेबुनियाद है।
भाजपा नेता वेद पाल उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं के साथ ककौर गांव के यमुना घाट पर पहुंचकर पहले तो श्रद्धापूर्वक स्नान किया और फिर पूजा-अर्चना के साथ यमुना जल का आचमन भी किया।इसके बाद पूर्व सीएम व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि, दिल्ली के विगत चुनाव जीतने के लिए यमुना की सफाई का वादा किया था, लेकिन वे उसे पूरा नहीं कर पाए, उल्टा हरियाणा सरकार पर जहर मिलाने का आरोप मढ रहे हैं। उन्होंने केजरीवाल पर सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप भी लगाया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के शासन में प्रयागराज महाकुंभ में करोड़ों लोग श्रद्धा के साथ स्नान कर रहे हैं।कहा कि, वे स्वयं यमुना स्नान करते हैं व इसका जल भी पीते हैं। कहा कि, यमुना मइया के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने वालों को दिल्ली की जनता अब प्रदेश में भी नहीं रहने देगी।दावा किया कि, आम आदमी पार्टी की बड़ी हार दिल्ली में होने वाली है । इस अवसर पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी डॉ पवन शर्मा मुकेश कुमार राजेश चौधरी धर्मपाल सिंह के अलावा भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।