तीज महोत्सव मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने हाथों पर एक से बढ़कर एक कलाकृतियां बनाकर दिखाई प्रतिभा।

तीज महोत्सव मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने हाथों पर एक से बढ़कर एक कलाकृतियां बनाकर दिखाई प्रतिभा।

 इसरार अंसारी

मवाना। नगर के मेरठ रोड पर स्थित ए एस इंटर कॉलेज मवाना मेरठ छात्राओं एवं शिक्षिकाओं के लिए तीज महोत्सव का आयोजन किया गया तीज महोत्सव का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ मेघराज सिंह कोऑर्डिनेटर कृष्ण चंद्र, कोऑर्डिनेटर अर्चना तिवारी एवं कोऑर्डिनेटर अंजू सिंह ने किया छात्राओं के मध्य तीज महोत्सव पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें मतदान से संबंधित छात्राओं ने मेहंदी के द्वारा संदेश दिए छात्राओं तथा शिक्षिकाओं ने झूला झूला तथा तीज के गानों पर डांस किया विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष नगर पालिका के चेयरमैन अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी , प्रधानाचार्य डॉ मेघराज सिंह का शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने आभार व्यक्त किया कि इस विद्यालय में महिलाओं तथा छात्राओं के लिए प्रत्येक त्योहार पर अपेक्षाओं से भी अधिक सम्मान प्राप्त होता है आज के कार्यक्रम में हिंदी माध्यम की छात्राओं प्रथम स्थान पर अवनी, खुशी, दीपांशी, साक्षी, दूसरे स्थान पर मंत्रा, सोनिया, इंसा तीसरे स्थान पर छवि वर्मा वंशिका रहे अंग्रेजी माध्यम में वैष्णवी कीर्ति प्रथम स्थान पर राधिका अनुष्का यादव द्वितीय स्थान पर आरती व वंशिका तीसरे स्थान पर रही शिक्षिकाओं में हिंदी माध्यम में नविता व मीनाक्षी प्रथम स्वाति व वैशाली दूसरे प्रियंका वह आशा शर्मा तीसरे स्थान पर रही अंग्रेजी माध्यम में अंजू सिंह प्रथम, विभा जैन दूसरे तथा निकिता भारद्वाज तीसरे स्थान पर रही शिक्षिकाओं ने छात्राओं के संग डांस किया विद्यालय की छात्राओं तथा शिक्षिकाओं में खुशी का माहौल था।