10 वां रानी लक्ष्मी बाई सम्मान समारोह बडौत में 25 को, ढाई सौ महिलाओं को मिलेगा पुरस्कार

10 वां रानी लक्ष्मी बाई सम्मान समारोह बडौत में 25 को, ढाई सौ महिलाओं को मिलेगा पुरस्कार

 ••आयोजन के लिए की गई समीक्षा बैठक में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष पं आरडी शर्मा

संवाददाता आशीष चंद्रमौलि

 बहनों का सम्मान करके आनंद की अनुभूति होती है :पं आरडी शर्मा 

बडौत। राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ एवं मेरी आवाज सुनो जनकल्याण समिति सामाजिक संस्था द्वारा आगामी 25 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मेंं नगर के जैन डिग्री कॉलेज में भव्य रानी लक्ष्मी बाई सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम उन महिलाओं के सम्मान में है, जिन्होंने विकट परिस्थितियों से लड़ कर समाज में एक इतिहास रचा, जो लगातार अपने कार्यों से देश व समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनीं, उसी मातृशक्ति में नई ऊर्जा प्रवाहित करने के लिए 10 वीं बार संस्था द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

संस्था के अध्यक्ष आरडी शर्मा ने कहा कि,जब एक नारी बखूबी अपने कार्यों को मंजिल तक पहुँचाती है, तो वो गुमनाम क्यों रहे, क्यों न उसे एक सम्मान का अधिकारी बनाकर सशक्त किया जाए। यह ऐसी महिलाओं के लिये सम्मान देने का गौरवपूर्ण क्षण होगा कि मातृशक्ति को सम्मानित किया जाए। 

कहा कि,संघर्ष, त्याग, समर्पण व सेवा के क्षेत्र में उदाहरण बनी ऐसी महिलाओं को सम्मानित कर उनमें नई ऊर्जा प्रवाहित करें कि वे अपने अतुलनीय कार्यों से महिला शब्द को सार्थक करती हैं। 

उक्त समारोह में सम्मान हेतु 15 फरवरी तक प्रविष्टि मांगी गई हैं।इस हेतु आयोजित समीक्षा बैठक में रेनू शर्मा कुसुम चौहान आरती शर्मा करुणा शर्मा व अलका शर्मा नीरज तोमर आदि  उपस्थित हुई।