एक्शन ऐड द्वारा एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला

एक्शन ऐड द्वारा एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला
शामली। कांधला कस्बे के बाईपास मार्ग पर एक्शन ऐड इंडिया द्वारा महिलाओ के क्षमता निर्माण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। एक्शन ऐड इंडिया जनपद में गरीब कमजोर और वांछित समुदाय के लिए सरकार और विभागो के साथ मिलकर कार्य कर रही है। महिलाओ को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए संस्था द्वारा जागरूकता प्रोग्राम किया गया। जिसमे संस्था के जिला समन्वयक रिजवान अली द्वारा बताया गया की जब तक महिलाए शिक्षित और संगठित नही हो पाएगी तब तक महिलाओ की आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक स्थिति में बदलाव नहीं आ पाएगा। जब महिलाए शिक्षित और संगठित होकर अपनी बात को बोलना शुरू कर देगी उस दिन महिलाये भी आत्मनिर्भर व सशक्त बन जायेगी। मुख्य अतिथि एडवोकेट अकरम अख्तर द्वारा बताया गया कि आज के समय में महिलाए पुरुष की बराबरी कर रही है लेकिन महिलाओं में एक बहुत बड़ा हिस्सा ऐसा है जो शिक्षित नही है और समाज की मुख्य धाराओं से वंचित है। समाज की मुख्य धाराओं से जुड़ने के लिए आपको शिक्षित व संगठित होना होगा तब ही जाकर घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न आदि पर रोक लग पाएगी। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया गया।  इस दौरान हदीशा, नसीम, आबिदा, सामिया, सहित आदि मौजूद रहे।