पूर्व विधायक ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

पूर्व विधायक ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

निस्तारण का दिया आश्वासन, सरकार की योजनाओं का किया बखान

शामली। पूर्व विधायक तेजेन्द्र निर्वाल ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय पर जनता दर्शन का आयोजन कर  लोगों की समस्याएं सुनकर उनका प्रमुखता से निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को पूर्व विधायक तेजेन्द्र निर्वाल ने माजरा रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर जनता दर्शन का आयोजन कर लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका प्रमुखता से समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदितयनाथ हर वर्ग के व्यक्तियों का ध्यान में रखकर उनकी समस्याओं का प्रमुखता से समाधान करा रहे हैं। इसी के चलते आज प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार विकास के नए आयाम छू रही है। उन्होने कहा कि कोरोना काल में भी देश व प्रदेश सरकार ने लोगों को निशुल्क राशन का वितरण कर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई। इसके अलावा महिलाओं, दिव्यांगजनों, बालिकाओं के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाकर उनका लाभ भी दे रही है। आज प्रदेश में कानून का राज है, गुंडे, माफिया जेल में बंद हैं, पुलिस अपराधियों के खिलाफ ताबडतोड कर उनकी संपत्तियों को जब्त कर रही है। महिलाएं आज बेखौफ होकर कहीं भी आ जा सकती हैं। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।