अमेरिका में 38 साल बाद फटा दुनिया का सबसे बड़ा ज्वालामुखी मौनालाओ :लाल हुआ आसमान

हवाई में सोमवार को दुनिया का सबसे बड़ा वोल्केनो माउना लाओ फटा है। लगभग 4 दशक बाद फटे इसे वोल्केनो से पूरे आसमान में लाली छा गई। US जिओलोजिकल सर्वे के मुताबिक वोल्केनो के फटने की शुरूआत रविवार रात को हो चुकी थी। जिसके बाद एमरजेंसी क्रू को एलर्ट पर रखा गया था। वोल्केनो फटने के बाद इससे निकला मलबा ज्यादा दूर तक नहीं गया। जिससे आस-पास के लोगों कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

माउना लाओ वोल्केना फटने के बाद निकला लावा औऱ दूसरा मलबा केवल समिट एरिया में ही रहा है। समिट का मतबल वोल्केनो की चोटी से है। हालांकि, इससे निकले पदार्थ को बहुत दूर के इलाकों से भी देखा गया। जिओलोजिकल सर्वे के लगाए गए कैमरे में वोक्लकेनो के फटने का नजारा कैद हुआ। इसमें देखा गया कि ज्वालामुखी के मुख एक लंबी लावे की धार निकली।

1984 में 22 दिन तक बहा था लावा

दरअसल हवाई आईलैंड में 6 एक्टिव वोल्केनो हैं। जिनमें से मौनालाओ दुनिया का सबसे बड़े वोल्केना माना जाता है। जिओलोजिकल सर्वे के मुताबिक मौनालाओ 1843 से करीब 33 बार फट चुका है। सोमवार से पहले यह लावा 1984 में फटा था। जिसमें लगातार 22 दिन तक 7 किलोमीटर के एरिया में लावा बहता रहा था।

हवाई में 2018 में फटे वोल्केना से 700 घर तबाह हुए थे

इससे पहले साल 2018 में मौनालाओ के पास ही किलाउवे वोल्केनो फट गया था। इसमें लगभग 700 घर तबाह हो गए थे। यह किस्मत की बात है कि 28 नवंबर, सोमवार को फटे मौनालाओ से कुछ तबाही नहीं हुई है, क्योंकि इसकी ढलान बहुत ज्यादा सीधी हैं जिसके कारण इससे लावा नीचे जाने की संभावना ज्यादा हो जाती है।