अलीगंज पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को अवैध असलहा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार।

अलीगंज पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को अवैध असलहा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार।

ब्यूरो रिपोर्ट मिथुन गुप्ता एटा 

एटा। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्रों की बारामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगज पुलिस द्वारा दिनांक 15.01.2024 को 03 अभियुक्तों  को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना अलीगज पर मु0अ0स0 04/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता। 
1. अभिषेक यादव पुत्र रायसिंह निवासी नगला जैत थाना अलीगंज जिला एटा।
2. सुमित कुमार यादव पुत्र किशनपाल निवासी प्रहलादपुरा थाना जैथरा जिला एटा।
3. विकास यादव पुत्र साहब सिंह निवासी ग्राम किशनपुर थाना राजा का रामपुर  जिला एटा।

बरामदगी
1. दो तमंचा व 06 जिन्दा कारतूस (315 बोर)2.  एक तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस (12बोर)