संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव क्षेत्र में हड़कंप                                                                                                         

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव क्षेत्र में हड़कंप                                                                                                         

रमेश बाजपेई 
 रायबरेली। कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब त्रिपुला चौकी अंतर्गत किशनपुर रामचंद्र गांव में एक युवक का शव झाड़ियों के बीच पाया गया। जानकारी अनुसार राजेश कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी छोटी बाजार थाना कोतवाली नगर उम्र लगभग 40 वर्ष का सोमवार को लगभग 12 बजे के आसपास संदिग्ध परिस्थितियों में शव पाया गया। शव मिलने की ख़बर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है पुलिस के अनुसार शव के पास से नसीले इंजेक्शन गिलास व शराब की बोतले बरामद की गई है। वही चौकी इंचार्ज ने बताया गया की शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो रो के बुरा हाल है