मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के 12 फरवरी को छपरौली में,कार्यक्रम व जनसभा को ऐतिहासिक बनाने हेतु राज्यमंत्री केपी मलिक द्वारा जनसंपर्क

संवाददाता आशीष चंद्रमौलि
बडौत। प्रदेश के वन राज्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक केपी मलिक ने तहसील क्षेत्र के वाजिदपुर,मलकपुर , शाहपुर बडोली आदि गांवों में लोगों के साथ मिलकर दुख सुख को साझा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 12 फरवरी में छपरौली आगमन पर आयोजित चौ अजित सिंह के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम व जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री केपी मलिक ने आज आधा दर्जन गांवों के लोगों से मिलकर उनके साथ दुख सुख में साथ रहने का वादा किया तथा कहा कि,सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्य कर रहे हैं तथा उन्होंने अनेक प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाएं चलाकर गांव के विकास को, चहुंमुखी विकास में बदल कर रख दिया है। 12 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छपरौली में चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे ,इसके लिए सभी लोगों से आह्वान किया कि, अधिक से अधिक संख्या में योगी आदित्यनाथ की जनसभा में पहुंचने का कार्य करें।कहा कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राष्ट्रीय लोक दल के सुप्रीम व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी जनसभा को संबोधित करेंगे।