समाज में चेतना और नई दिशा के लिए ब्राह्मण महासभा का बहूद्देशीय सम्मेलन 2 जुलाई को लहचौडा में

समाज में चेतना और नई दिशा के लिए ब्राह्मण महासभा का बहूद्देशीय सम्मेलन 2 जुलाई को लहचौडा में

कार्यक्रम निर्धारण के लिए प्रदेशीय संरक्षक की अध्यक्षता में हुई बैठक

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत | ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित किया जाएगा 2 जुलाई को ब्रह्म चेतना सम्मेलन | जिले के लहचोड़ा गांव में आहूत इस सम्मेलन में जहां ब्रह्म चेतना के साथ ही सामाजिक एकता पर प्रस्ताव पास होंगे वहीं वर्ष भर की कार्य योजना भी तैयार कर सभी की स्वीकृति ली जाएगी |

नगर के वात्स्यायन पैलेस में आयोजित बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए खेकड़ा ब्लॉक अध्यक्ष सतीश कौशिक ,सुशील शर्मा ,पवन शर्मा , उमेश शर्मा , सत्यपाल दरोगा, अरविंद शर्मा ,अभिजीत शर्मा को संयोजक मंडल में शामिल किया गया है | बैठक में बताया गया कि, सम्मेलन के मुख्य अतिथि एमएलसी व विभिन्न शिक्षण संस्थानों के संस्थापक निदेशक धर्मेंद्र भारद्वाज ,राष्ट्रीय अध्यक्ष बीडी शर्मा ,राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर कांत शर्मा होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा की जाएगी |

कार्यक्रम निर्धारण के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता महासभा के प्रदेशीय संरक्षक राजपाल शर्मा तथा संचालन नगर अध्यक्ष मा रविदत शर्मा ने किया | बैठक में राष्ट्रीय सचिव राधेश्याम शर्मा , संरक्षक डॉ घनश्याम शर्मा आदि ने बताया कि, इस सम्मेलन के माध्यम से समाज को नई दिशा व नई चेतना के साथ ही संगठन की मजबूती के लिए भी अभियान चलाया जाएगा | बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष मा सतपाल ,राजेंद्र शर्मा ,देवेंद्र शर्मा, नगर अध्यक्ष सोनू पंडित बिजरोल योगेश सोती विनोद बिराल ,हरेंन्द्र शर्मा , सुशील शर्मा , सतीश कौशिक , ब्लॉक अध्यक्ष खेकड़ा मुख्य रूप से उपस्थित रहे |