नारी सुरक्षा नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के तहत मिशन शक्ति 4.0 शक्ति दीदी अभियान

नारी सुरक्षा नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के तहत मिशन शक्ति 4.0 शक्ति दीदी अभियान

रमेश बाजपेई 

रायबरेली। कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु मिशन “शक्ति दीदी” 4.0 के माध्यम से महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरूकता हेतु चलाया जा रहा अभियान-

 पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।

 महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर सशक्त/जागरूक किया जा रहा है।

 शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर मिशन शक्ति अभियान के चतुर्थ चरण के तहत महिला सशक्तिकरण जागरूकता हेतु जनपद रायबरेली में उत्तर-प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत जनपद रायबरेली की मिशन शक्ति 4.0 अभियान की नोडल अधिकारी श्रीमती वन्दना सिंह के नेतृत्व मे थानों में नियुक्त महिला निरीक्षक/उप-निरीक्षक, बीट अधिकारियों, समस्त थानों पर गठित महिला सुऱक्षा विशेष दल गाँवों/मोहल्लों के विद्यालयो, पंचायत भवन, में जन चौपाल लगाकर व बस स्टैण्ड/बाजार/ गांव/कस्बा/स्कूल/कालेज/सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बालिकाओं/ महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी के साथ-साथ साइबर अपराध व 01. निराश्रित विधवा पेंशन योजना 02. जननी सुरक्षा योजना 03. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 04. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 05. बेटी बचाओ-बेटी पढाओ 06. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया ।

• इस कार्यक्रम में महिलाओं/बालिकाओं को साइबर अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी तथा साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गयी ।

• लैंगिक समानता, हिंसा की रोकथाम एवं पीडिता को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने के सम्बन्ध में तहसील व जिला स्तर पर भी विभिन्न प्रकार के जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी महराजगंज इन्द्र पाल सिंह* द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना हरचंदपुर क्षेत्र अंतर्गत आस्तिक बाबा मंदिर का भ्रमण कर बालिकाओं एवं महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया है

थाना भदोखर पुलिस तथा मिशन शक्ति दीदी पुलिस टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक भदोखर श्री राजेश सिंह के नेतृत्व में मुंशीगंज पुलिस बूथ पर भंडारा एवं कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बालिकाओं को भोजन, फल, चॉकलेट, टिफिन बॉक्स, चुनरी एवं दक्षिणास्वरुप धन प्रदान किया गया। इस अवसर पर नायाब तहसीलदार श्री संजय यादव एवं पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।*