भगवा हिन्द वाहिनी ने गौशाला में ध्वजारोहण व गौ सेवा करते हुए की राष्ट्र कल्याण की कामना

भगवा हिन्द वाहिनी ने गौशाला में ध्वजारोहण व गौ सेवा करते हुए की राष्ट्र कल्याण की कामना

संवाददाता आशीष चंद्रमौली

बड़ौत | 74 वें गणतंत्र दिवस पर भगवा हिन्द वाहिनी के तत्वाधान में नगर पालिकाधीन गौशाला में किया गया ध्वजारोहण। समारोह में जिलाध्यक्ष अमरपाल सिंह,युवा जिलाध्यक्ष दिपांशु गुप्ता 'हैरी', मनीष शर्मा ,युवा मोर्चा गौरव वर्मा, प्रवीण वर्मा, संदीप जैन, तनिष्क अग्रवाल व राजीव महेश्वरी आदि मौजूद रहे |

 वाहिनी के मुख्य जिलाध्यक्ष अमरपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, भगवा हिन्द वाहिनी द्वारा पिछले तीन वर्षों से ध्वजारोहण कर गोवंशों को राष्ट्र की उत्तरोत्तर समृद्धि के लिए प्रसाद के रूप में चारा वितरण कर मनाया जाता है तथा गौ पद वंदन किया जाता है।