शहीद यतेंद्र खोखर की याद में प्रतिमा पर पुष्पांजलि व गरीबों को कंबल वितरण
![शहीद यतेंद्र खोखर की याद में प्रतिमा पर पुष्पांजलि व गरीबों को कंबल वितरण](https://upno1news.com/uploads/images/2023/01/image_750x_63d29e769aff6.jpg)
संवाददाता नीतीश कौशिक
बडौत | तहसील क्षेत्र के बदरखा गांव में आयोजित शहीद यतेंद्र खोखर की याद में युवा हिंदू वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शौकेंद्र खोखर के नेतृत्व में शहीद यतेंद्र खोखर के परिजनों ने उनकी प्रतिमा पर शत शत नमन करते हुए श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किए |
युवा हिंदू वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शौकेंद्र खोखर ने बताया कि, बदरखा निवासी यतेंद्र खोखर अरुणाचल प्रदेश में 2008 में शहीद हुए थे आज उनकी याद में उनके परिजनों ने उनके चरणों में नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया | बताया कि,शहीद यतेंद्र खोखर याद में गांव के सम्मानित लोगों बुजुर्गों द्वारा गरीबों मजदूरों विकलांग व अहसाय लोगों को कंबल वितरण भी किए गए | इस मौके पर उदयवीर सिंह विजेंद्र आर्य चेतन खोखर प्रांजल चौधरी यस खुशी खोखर राकेश तानिया कलश खोखर किरण पाल सत्येंद्र खोखर के अलावा क्षेत्र के लोग भी मौजूद रहे |